विचारधारा की लड़ाई में, हम किसी से नहीं डरते: राहुल गांधी

 विचारधारा की लड़ाई में, हम किसी से नहीं डरते: राहुल गांधी

“भारत जोड़ो न्याय” यात्रा पर हमले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो.. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।

उन्होंने कहा, आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। बता दें कि, आज फिर असम के सोनितपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला हुआ है। इस दौरान बीजेपी के झंडे लिए सैकड़ों लोगों ने जब बस को घेरा तो राहुल गांधी उनकी तरफ बढ़ने लगे।

हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता ने फौरन उन्हें घेरे में लेते हुए वापस बस के अंदर बैठाया। इससे कुछ देर पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी और कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला हुआ था।

कांग्रेस ने कहा कि साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए बताया कि सोनितपुर के जमुगुरीहाट के पास कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और अन्य की की गाड़ी को रोका गया और गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं। इन गुंडों के हाथ में बीजेपी का झंडा था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *