राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा व पूर्व CM वसुंधरा राजे पहली बार एक मंच पर साथ नजर आए

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा व पूर्व CM वसुंधरा राजे पहली बार एक मंच पर साथ नजर आए

6 नवंबर को राजस्थान की राजनीति में बड़ी तस्वीर उभरती दिखी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहली बार एक साथ मंच साझा करते हुए नजर आए। दोनों नेताओं ने अंता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन के समर्थन में मांगरोल कस्बे में संयुक्त रोड शो किया।

इसे प्रदेश की सियासत में BJP की “एकता की तस्वीर” माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी के भीतर आपसी समीकरणों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। मांगरोल कस्बे में करीब 2.5 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। रास्ते में 50 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं पर पुष्पवर्षा की।

सुभाष चौक से शुरू होकर सीसवाली तिराहे तक चले इस शो में मुख्यमंत्री शर्मा, वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और उम्मीदवार मोरपाल सुमन खुली छत वाले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए। BJP नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम 11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले पार्टी की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए युवाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें रोजगार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में चार लाख नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि BJP सरकार विकास और गरीबों-किसानों के कल्याण पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार और झूठ का बोलबाला था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय जहां बार-बार पेपर लीक होते थे, वहीं उनकी सरकार के दो सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान को मापदंड से बाहर माने जाने के कारण किसानों को बहुत कम मुआवजा मिल रहा है। राजे ने मांग की कि इस नुकसान को एसडीआरएफ मानदंडों के तहत शामिल किया जाए ताकि किसानों को पर्याप्त राहत मिल सके।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *