अफ़ग़ानिस्तान के मसले पर अजित डोभाल की रूसी समकक्ष के साथ अहम बैठक
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क़ब्ज़े के बाद आज भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की. इस मुलाक़ात में दोनों के साथ दोनों देश के अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें कई अहम विषयों पर बातचीत हुई.
#WATCH | A delegation-level meeting of National Security Advisors between India & Russia underway in Delhi pic.twitter.com/YwjYH9Q1VF
— ANI (@ANI) September 8, 2021
डोभाल से मुलाकात के बाद रूस के सुरक्षा प्रमुख की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। जिस मुलाक़ात में वो अफगानिस्तान में राजनीतिक, सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर चर्चा करनी है।
दो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर उच्च-स्तरीय भारत-रूस अंतर-सरकारी परामर्श में केंद्रीय विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि अमेरिका अब अफ़ग़ानिस्तान पर भी प्रतिबंध लगाएगा हालाँकि ये भी कहा जा रहा है कि अमेरिका परदे के पीछे से तालिबान की मदद भी कर रहा है
अफ़ग़ानिस्तान मामलों के जानकार का कहना है कि दोनों देशों के सुरक्षा प्रमुखों भविष्य में उत्पन होने वाले खतरों को देखते हुए उनके उपायों के लिए भारत-रूस सहयोग के विवरण पर चर्चा को अगली बैठकों में भी जारी रखेंगे ।
बता दें कि जनरल निकोले पेत्रुशेव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ‘दाहिना हाथ’ माना जाता है और आज उनसे मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल पर मॉस्को की स्थिति का बेहतर संज्ञान मिलेगा।
इससे पहले, भारत ने तालिबान शासित अफगानिस्तान के प्रभाव पर ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के सुरक्षा प्रमुखों – एमआई -6 प्रमुख रिचर्ड मूर और सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स के सामने भी अपनी बात रखी है ।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा