ज्ञानवापी पर आज अहम् सुनवाई, हिन्दू पक्ष रखेगा दलीलें

ज्ञानवापी पर आज अहम् सुनवाई, हिन्दू पक्ष रखेगा दलीलें

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आज जिला जज में अहम् बहस होगी जिस में हिन्दू पक्ष अपनी दलीलें रखेगा. जिला जज की अदालत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी सुनवाई में मंगलवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से बहस पूरी की गयी.

कल लगभग सवा दो घंटे की कार्यवाही के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. ज्ञानवापी परिसर में स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन व अन्य विग्रहों के संरक्षण की याचिका पर जिला जज की अदालत में मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गई, जिसके बाद हिंदू पक्ष ने अपनी दलीलें शुरू कीं.

जिला जज की अदालत में अंजुमन ने कहा कि पूरी प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड की है. ऐसे में इस मामले को लेकर इस अदालत को सुनवाई का क्षेत्राधिकार नहीं है, बल्कि लखनऊ स्थित वक्फ बोर्ड को सुनवाई का अधिकार है. मुस्लिम पक्ष ने अपनी बहस के दौरान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की नजीरों का हवाला देते हुए अदालत में यह भी कहा कि यह मुकदमा चलने योग्य नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने हिंदू पक्ष की ओर से जवाबी बहस शुरू की. उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने चार दिन तक बहस में प्रार्थनापत्र में कही गई बातों से इतर बहस की.

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए आज की तारिख तय की है. इस मामले में दलीलें व बहस पूरी होने के बाद जिला जज की अदालत में यह तय होगा कि यह याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं.

 

popular post

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स अकाउंट तुरंत बहाल करने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स अकाउंट तुरंत बहाल करने से इनकार किया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *