आईआईटी दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों को कार्रवाई की चेतावनी
आईआईटी दिल्ली में 22 अगस्त को एमएससी के छात्र ऋषिकेश की आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को लगातार पाँचवें दिन छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी ‘जांच, मुआवजा और इस्तीफा’ की मांग दोहराई।
इस मामले में आईआईटी दिल्ली ने छात्रों के गुस्से को शांत करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश मुक्ता गुप्ता की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। यह समिति अगले दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि, छात्र इस जांच समिति से संतुष्ट नहीं हैं। छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वे लगातार पाँचवें दिन ‘जांच, मुआवजा और इस्तीफा’ की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस बीच, बड़ी संख्या में छात्र लगातार चार दिनों से आईआईटी परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ऋषिकेश की आत्महत्या इस वर्ष आईआईटी दिल्ली में हुई दूसरी आत्महत्या है और इसके लिए आईआईटी प्रशासन जिम्मेदार है।
छात्रों के अनुसार, आईआईटी प्रशासन ने ऋषिकेश को परिसर के बाहर रहने के लिए मजबूर किया था। उनका कहना है कि वह मानसिक तनाव में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। छात्रों ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (छात्र कल्याण अधिष्ठाता) के इस्तीफे की भी मांग की है।
इस बीच, आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को चेतावनी दी है कि परिसर के शांतिपूर्ण माहौल में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी 27 अगस्त की रात छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर स्थिति तनावपूर्ण होने और ‘अनुचित, अपमानजनक तथा धमकी भरे नारों’ के लगाए जाने के बाद जारी की गई।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा