अगर बिहार से बाहर मजदूरी करने नहीं जाना है तो हमें नीतीश कुमार को हराना होगा: प्रशांत किशोर

अगर बिहार से बाहर मजदूरी करने नहीं जाना है तो हमें नीतीश कुमार को हराना होगा: प्रशांत किशोर

जेडीयू कार्यकारणी की बैठक के बीच जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर बीजेपी को बड़ा बहुमत आ जाता तो एक बार में नीतीश कुमार की कहानी बीजेपी खत्म कर देती और अपने लोग को कुर्सी पर बैठा सकती थी। बिहार की जनता को लगता कि बीजेपी का नया मुख्यमंत्री बना है तो क्यों न इनको मौका दिया जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार कुर्सी से ऐसा उतारेगी की कुछ बात करने लायक नहीं बचेंगे। मैं प्रशांत किशोर आपको पहले अग्रिम बधाई दे देता हूं कि सही नियत से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता।

प्रशांत ने आगे कहा कि नियति देखिए और पदयात्रा जो शुद्धता से की जा रही है उसकी ताकत देखिए। ऊपर वालों ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। बिहार की जनता भी चाहती है कि 2025 के बाद नीतीश कुमार नहीं चाहिए। बिहार के लोगों को अगर बिहार से बाहर मजदूरी करने नहीं जाना है तो इसके लिए हमें नीतीश कुमार को हराना होगा।

बता दें कि प्रशांत किशोर कई बार कह चुके हैं नीतीश कुमार को 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता नकार देगी, क्योंकि अब प्रशांत किशोर को भी बिहार में अपनी राजनीति करनी है। प्रशांत 2025 से पहले अपनी पार्टी जनसुराज का ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी से अलग एक नई पार्टी और नए विजन के साथ लोगों के सामने ऑपशन रखा है।

वहीं जेडीयू के नेताओं का कहना है कि 2024 के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनको लगता था कि नीतीश कुमार अब खत्म हो गए हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार ने दिखा दिया कि नीतीश कुमार की प्रासंगिकता आज भी वैसी ही है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *