अगर पीएम मोदी,नवाज़ शरीफ मिल सकते हैं तो शरद पवार,अजित पवार क्यों नहीं: राउत

अगर पीएम मोदी,नवाज़ शरीफ मिल सकते हैं तो शरद पवार,अजित पवार क्यों नहीं: राउत

शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ हाल ही में भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। बाद में अजित पवार ने एनसीपी के कई विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया था। इस बारे में जब संजय राउत से पूछ गया तो उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद पवार और अजित पवार क्यों नहीं?

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार मीटिंग के बारें में आने वाले कुछ दिनों में अपना रुख साफ कर देंगे। हो सकता है कि शरद पवार ने अजित पवार को महा विकास अघाड़ी में वापस आने के लिए कहा हो। क्योंकि ऐसा वो 2019 में कर चुके हैं। जब अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुछ भी राजनीति में ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीक्रेट मीटिंग को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि शरद पवार ने अजित को 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए कहा होगा।

रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अजित पवार के साथ ‘गुप्त बैठक’ के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि जब बैठक किसी के आवास पर हुई तो वह गुप्त कैसे हो गई। उन्होंने कहा, “भतीजे से मिलने में क्या गलत है? यह कैसे गुप्त हो सकता है जब यह किसी के आवास पर आयोजित किया गया था। मैं वहां उनके आवास पर था।”

वहीं संजय राउत ने सलाह दी है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। राउत ने कहा कि “वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।”

popular post

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस यमनी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *