अगर नीतीश भाजपा के साथ गए, तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा: जेडीयू विधायक

अगर नीतीश भाजपा के साथ गए, तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा: जेडीयू विधायक

बिहार में महागठबंधन के टूटने की अटकलें तेज हो रही हैं। सियासी गलियारों में इस बारे में विचार हो रहा है कि क्या नीतीश कुमार कभी भी एनडीए के साथ जा सकते हैं। जेडीयू के एक विधायक ने अब नीतीश कुमार को चेतावनी देने का काम किया है, उन्हें बताते हुए कि भाजपा में शामिल होने से उनका राजनीतिक करियर खतरे में हो सकता है।

राजद व जदयू चुंबक की तरह चिपक गया है। दोनों अलग नहीं हो सकता है। लालू प्रसाद बड़े भाई हैं, तो नीतीश कुमार छोटे भाई। तेजस्वी यादव भतीजा है। यह बातें बिहार में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कही। गोपाल मंडल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाते हैं, तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। पब्लिक की नजर में गिर जाएंगे। वे मर मिट सकते हैं, लेकिन भाजपा के साथ जा नहीं सकते हैं। भाजपा झूठी पार्टी है।

इस बारे में बड़ी चर्चा हो रही है कि क्या नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलेंगे और बिहार की राजनीति में नए दौर का आरंभ होगा। इससे पहले जेडीयू ने महागठबंधन से बाहर होने का एलान किया था, जिससे बिहार की सियासी गलियारों में एक नई सीधी टक्कर का आगाज हुआ है।

गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहां से टपक आए, उनका नाम भी नहीं सुने थे। वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो ठीक थे। वे पढ़-पढ़कर भाषण देते हैं। जबकि नीतीश कुमार फर्राटा बोलते हैं। जबकि मोदी जी अड़ियल की तरह बात करते हैं। पीएम मोदी लिखकर पढ़ते हैं, तो अच्छा चीज लिखवाकर पढ़ें। वे सिर्फ अपना बनाना चाहते हैं। अडानी-अंबानी को बनाना चाहते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *