अगर मोदी सरकार के पास दिल है तो किसानों से बात करे: संजय राउत

अगर मोदी सरकार के पास दिल है तो किसानों से बात करे: संजय

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना किसान आंदोलन पर मुखर होकर मोदी सरकार का विरोध कर रही है। आज किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद (Bharat Band) का भी शिवसेना ने खुलकर समर्थन किया था।

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई जुबानी हमले बोल चुके हैं।अब एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत ने कृषि कानूनों के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी ने कभी भी कृषि कानूनों का समर्थन नहीं किया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने किसान संगठनों द्वारा आज किए गए भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा है कि दिमाग की बात छोड़ दीजिए। अगर मोदी सरकार के पास दिल है तो वह खुद जाकर किसानों से बात करें और उन्हें समझाएं।

उन्होंने आज भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राजनीतिक बंद नहीं बल्कि हमारी भावना है। जो किसान संगठन दिल्ली में डट कर खड़े होकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके हाथ में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा या डंडा नहीं है। डंडा तो सरकार के हाथ में हैं।

हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सब एक होकर किसानों के साथ समर्थन में खड़े रहे। किसानों की उनकी भावना के साथ जुड़े रहे। यहां पर कोई राजनीति नहीं हो रही है और ना ही किसी भी तरह की राजनीति होनी चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार के तीनों राजनीतिक दलों ने किसान आंदोलन को खुलकर समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने बीते दिन सोशल मीडिया पर देश की जनता से अपील की थी कि वह भारत बंद का समर्थन करते हुए देश के अन्नदाताओं का साथ दें। इससे पहले भी संजय राउत कृषि कानूनों का खुलेआम विरोध कर चुके हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *