मोदी फिर PM बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे: स्टालिन

मोदी फिर PM बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे: स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में ‘मानवीय प्रधानमंत्री’ चुनने की अपील की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो नफरत के बीज बोकर भारत को बर्बाद कर देंगे।

उन्होंने कहा, एक केंद्रीय मंत्री तमिलों को भिखारी कहते हैं, और दूसरे केंद्रीय मंत्री तमिलों को आतंकवादी कहते हैं। तमिलों के प्रति इतनी नफरत क्यों है? वे सोचते हैं कि वे लोगों के बीच नफरत और विभाजन पैदा करके राजनीति कर सकते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है।

सीएम स्टालिन सोमवार को तिरुनेलवेली में डीएमके उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों का वोट तय करेगा कि राज्य का सम्मान करने वाला और तमिलों से नफरत न करने वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा या नहीं। स्टालिन ने मतदाताओं से कहा, ‘आपका वोट मानवीय प्रधानमंत्री को चुनने के लिए है।

यह आपके हाथ में है कि ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाएं, जो तमिलनाडु और तमिलों का सम्मान करता हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव हारना होगा। अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो नफरत के बीज बोकर भारत को बर्बाद कर देंगे।

सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई के लिए कांग्रेस और डीएमके को जिम्मेदारी ठहराने के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारत के इतिहास में आज तक कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने तमिलनाडु के लोगों से इतनी नफरत की हो, जितनी प्रधानमंत्री मोदी करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर किए गए हमले के लिए कांग्रेस और डीएमके जिम्मेदार हैं। मैं एक बात पूछना चाहता हूं कि पिछले एक दशक से कौन शासन कर रहा है? जब तीन हजार से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया तो मोदी सरकार चुपचाप देखती रही।

popular post

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स शनिवार को अमेरिकी अखबार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *