सरकारी संपत्ति बेची तो पूरा देश विरोध में खड़ा हो जाएगा: ममता बनर्जी
आर्थिक तंगी की भरपाई करने के लिए मोदी सरकार सरकार संपत्ति को बेचने की योजना बना है जिसपर ममता बनर्जी ने कहा कि अगर सरकारी संपत्ति बेची तो पूरा देश विरोध में खड़ा हो जाएगा
देश में निजीकरण की बातें तेज़ हो गई हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कोरोना महामारी की वजह से मोदी सरकार इस वक़्त पैसे की तंगी से जूझ रही है और महामारी को देखते हुए इस समय सरकार के पास राजस्व जुटाने के विकल्प काफी कम है। इस कारण सरकारी संपत्तियों को या तो बेचने या फिर लीज पर दिए जाने का फैसला लिया जा रहा है। इस बात से ये समझ में आ रहा है कि मोदी सरकार ने आने वाले वक्त में भारत की की सरकारी संपत्तियों को बेचने का प्लान बना लियाहै।
बता दें कि देश की सरकारी संपत्तियों को बेचकर मोदी सरकार 60 खरब जुटाने की योजना बना रही है। इस निजीकरण का सभी सभी विपक्षी नेता विरोध कर रहे हैं। निजीकरण का विरोध कर रहे नेताओ में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी नाम जुड़ गया है ममता बनर्जी ने भी मोदी सरकार की इस निजीकरण नीति का विरोध किया है ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने निजीकरण के मामले में मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि देश की संपत्ति किसी भी राजनीतिक दल की सम्पति नहीं है हमने इस बात का अफ़सोस है कि मोदी सरकार देश की संपत्ति को बेचने का फैसला लिया है आज सभी को मोदी सरकार की इस नीति के खिलाफ खड़ा होना होगा ।
साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उत्तर बंगाल में अलग राज्य की मांग पर भी करारा हमला बोलते हुए कहा कि किसी के लिए भी बंगाल को विभाजित करना इतना सहज नहीं होगा उन्होंने कहा कि इस मामले में भी खेला होगा और हम ही जीत हासिल करेंगे। ये बात साफ है कि मोदी सरकार इस देश को बेचना चाहती है, बंगाल को बेचना चाहती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश में पैसे की तंगी भाजपा द्वारा चुनावों के प्रचार प्रसार पर लाखों करोड़ों रुपए बहाने के कारण है। इसी वजह से वो देश की सरकारी संपत्तियों को बेचने की योजना बना रहे है।
बता दें अभी कुछ पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि मोदी सरकार आने वाले 4 सालों में देश के कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण करने जा रही है। जिससे सरकार को 60 खरब रुपए जुटाने में मदद मिलेगी। क्यूंकि सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है।


popular post
ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान
ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान तुर्की के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा