सरकार बनी तो परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि: गहलोत

सरकार बनी तो परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के सत्ता में वापस आने पर एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में झुंझुनू के अरड़ावता में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “गृहलक्ष्मी गारंटी के रूप में परिवार की महिला मुखिया को सम्मान के रूप में किस्तों में 10,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। राजस्थान की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपा जा रहा है जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं…ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रही है। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा ”राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है. झुंझुनू का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मोदी जी आज सेना में नौजवानों के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं लेकिन यह योजना देश के नौजवानों के ही खिलाफ है। आज देश के युवा अब अग्निवीर जैसी योजना की वजह से सेना में भी भर्ती नहीं होना चाहते।

आज देश में बेरोज़गारी सबसे ज्यादा है. मोदी जी आज देश में महिला आरक्षण के लिए बिल लाते हैं लेकिन यह आरक्षण वह दस सालों बाद लागू करेंगे। मोदी जी की सभी योजनाएं खोखली है.

प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की। धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles