आईसी 814 विवाद: नेटफ्लिक्स को मंत्रालय की ओर से धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की हिदायत

आईसी 814 विवाद: नेटफ्लिक्स को मंत्रालय की ओर से धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की हिदायत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोमवार को नेटफ्लिक्स के प्रतिनिधियों को समन जारी किया। यह समन नेटफ्लिक्स की हालिया सीरीज “आईसी 814: द कंधार हाईजैक” के खिलाफ दाएँ विंग के चरमपंथियों की आपत्तियों के बाद जारी किया गया है। यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। इंडियन एक्सप्रेस ने मंत्रालय के सूत्रों से खबर दी कि मंत्रालय ने कहा कि नेटफ्लिक्स के प्रतिनिधियों को इतने संवेदनशील विषय पर जनता की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

गौरतलब है कि छह एपिसोड की यह सीरीज 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814, जिसमें 176 यात्री सवार थे, के अपहरण पर आधारित है। इसमें अपहरणकर्ताओं ने अपने असली नाम की बजाय उपनाम “चीफ”, “डॉक्टर”, “बर्गर”, “भोला”, “शंकर” का इस्तेमाल किया था। नेटफ्लिक्स का कहना है कि इसने यह ड्रामा उस विमान के पायलट की किताब से प्रेरित होकर बनाया है, जिसका नाम “फ्लाइट इन्टू फियर” है। इस किताब को कैप्टन देवी शरण और पत्रकार सेरेन जोय चौधरी ने लिखा है।

इस वेब सीरीज के बहिष्कार की अपील कई सोशल मीडिया यूज़र्स के साथ-साथ बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी की है। राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बात उपमहाद्वीप के सभी लोगों के ज्ञान में है कि इस अपहरण की घटना को पाकिस्तान की आईएसआई ने अंजाम दिया था, लेकिन इस फिल्म में अपहरणकर्ताओं को हिंदू नाम दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया है कि मंत्रालय ने स्वतः संज्ञान लेकर नेटफ्लिक्स को समन जारी किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 6 जनवरी 2000 का एक बयान मौजूद है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के अपहरणकर्ताओं ने अपने असली नाम की जगह ये फर्जी नाम इस्तेमाल किए थे। गौरतलब है कि काठमांडू से दिल्ली जाने वाले इस विमान को अपहरण करके विभिन्न शहरों से होते हुए तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर ले जाया गया था। इस विमान अपहरण के बदले में आतंकवाद के अपराध में सज़ा याफ्ता तीन कैदियों की रिहाई हुई थी।

popular post

संघर्ष जितना लंबा चलेगा, दुश्मन उतना ही अधिक हार के दलदल में धँसता जाएगा: ईरानी जनरल अब्दुल्लाही

संघर्ष जितना लंबा चलेगा, दुश्मन उतना ही अधिक हार के दलदल में धँसता जाएगा: ईरानी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *