मुझे अमेरिका के साथ ट्रेड डील में नुक़सान ही नजर आ रहा है: उमर अब्दुल्ला

मुझे अमेरिका के साथ ट्रेड डील में नुक़सान ही नजर आ रहा है: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चिंता जताते हुए कहा कि इस समझौते से जम्मू-कश्मीर के बागवानी क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ऊंची कीमत वाले अमेरिकी उत्पाद स्थानीय बाजार में आएंगे तो स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने ये बातें शनिवार को यहां कृषि विश्वविद्यालय के गोंगल फेस्टिवल के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि इस समझौते से देश को क्या फायदे होंगे, लेकिन मुझे नुकसान ही नजर आ रहा है। जिन चीजों को देश में आने की अनुमति दी जा रही है, वे सभी जम्मू-कश्मीर की उपज हैं, चाहे वह मेवा हो, सेब, अखरोट या बादाम हों। इस समझौते से बड़ा फर्क पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, “हमारे किसानों ने पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए काफी निवेश किया है और अच्छी उपज को सही समय पर बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। अब अगर ऊंची कीमत वाली विदेशी वस्तुएं बिकेंगी और कम कीमत पर हमारी उपज बेची जाएगी तो यह हमारे किसानों के साथ अन्याय होगा।”

उन्होंने दोहराया, “फिलहाल मुझे इस समझौते में फायदा कम और नुकसान ज्यादा नजर आ रहा है।” उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए, जिसके लिए किसानों तक सीधा पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पेश किए गए बजट में भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा, “अगर हमें अमेरिका जैसे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो हमारी उपज उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।”

बांग्लादेश के चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे पड़ोसी देश जितने स्थिर होंगे, उतना ही हमें फायदा होगा। कोई नहीं चाहता कि उसका पड़ोसी अस्थिर हो। बांग्लादेश में अब जन-निर्वाचित सरकार बनी है, उम्मीद है कि हमारे संबंध फिर से बेहतर होंगे।”

popular post

दक्षिण लेबनान में इज़रायल की कार्रवाई “युद्ध अपराध” है: साद हरीरी

दक्षिण लेबनान में इज़रायल की कार्रवाई “युद्ध अपराध” है: साद हरीरी लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *