मैंने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए: मीनाक्षी

मैंने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए: मीनाक्षी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज स्पष्ट किया कि उन्होंने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के सवाल वाले किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। केंद्रीय मंत्री का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के बाद आया है। पोस्ट में एक दस्तावेज वायरल हो रहा है जिसमें हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की गई है और साथ ही मीनाक्षी लेखी का इस सवाल पर जवाब भी शामिल है। मीनाक्षी लेखी विदेश राज्यमंत्री और संस्कृति मंत्री हैं और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

कथित फोटो सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल होने के बाद मीनाक्षी लेखी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर भी कहा है कि उन्होंने इससे जुड़े किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इसके लेकर उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पीएमओ इंडिया को भी टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री को लेकर चर्चा थी कि उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। इसको लेकर कुछ लोगों की ओर से एक कागज भी वायरल किया जा रहा था। अब मीनाक्षी लेखी ने इस कागज को गलत और झूठी सूचना बताया है।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सांसद लेखी के स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया दी और चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘मीनाक्षी लेखी जी अपने नाम से दिए गए जवाब को नकार रही हैं और खुद को इससे अलग कर रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पीक्यू के जवाब के रूप में इसे किसने तैयार किया क्योंकि उन्होंने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।’ चतुर्वेदी ने आगे कहा कि क्या वह यह दावा कर रही हैं कि यह एक जाली प्रतिक्रिया है, यदि हां तो यह एक गंभीर उल्लंघन और प्रचलित नियमों का उल्लंघन है।

उनके स्पष्टीकरण के लिए आभारी होंगे । कथित पीक्यू के अनुसार, कांग्रेस सांसद कुंबकोणम सुधाकरन ने यह सवाल पूछा था कि क्या भारत सरकार के पास हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का कोई प्रस्ताव है और क्या इसी संबंध में इजरायल सरकार द्वारा कोई मांग उठाई गई थी।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *