मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है: ममता

मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है: ममता

आगामी 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है, जिसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण दिया गया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि, CM ममता बनर्जी राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 जनवरी) को बीजेपी पर हमला किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के जरिए बीजेपी नौटंकी कर रही है। मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया, मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है।आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले नौटंकी कर रहे हैं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है।”

ममता बनर्जी ने आगे कहा,” मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जब तक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदू-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी। बनर्जी को भी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से बताया था कि बनर्जी समारोह में शामिल नहीं होंगी।

पीटीआई से टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बात करते हुए कहा था, ‘‘ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *