‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पोस्टर गर्ल देगी कांग्रेस को झटका, भाजपा का दामन थामेंगी

लड़की हूं, लड़ सकती हूं पोस्टर गर्ल देगी कांग्रेस को झटका, भाजपा का दामन थामेंगी देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर जारी है। राजनैतिक रूप से देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हलचल मची हुई है।

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कैम्पेन शुरू करने वाली कांग्रेस को इस इलेक्शन कैम्पेन की पोस्टर गर्ल ही तगड़ा झटका देने की तयारी में है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका लगे जा रहा है।

एक ओर जहाँ राजनीतिक दलों ने जहां चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं चुनावी गुणा​ गणित के हिसाब से हर दल के राजनेता पाला बदलने में लगे हुए हैं। सपा मुखिया के घर की बहु अपर्णा यादव और भाजपा सरकार के मंत्रियों के पाला बदल के बीच अब कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा दफ्तर पहुँच चुकी है।

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कैम्पेन की पोस्टर गिरले प्रियंका का कहना है कि वह कल भाजपा में शामिल होंगी। वहीं देश के पहले CDS जनरल स्व. विपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह ही त्तरखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी।

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि टिकट उन्हें देने के बजाय एक महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को दिया गया।

प्रियंका ने कांग्रेस पर टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाते हुए कहा था कि मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए व्यक्ति को दे दिया गया। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह की चीजें जमीन पर हो रही हैं।

प्रियंका मौर्य ने आगे आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने उनसे टिकट के बदले में पैसे मांगे, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles