स्कूल कैसे जाएं? आई लव यू वीडियो वायरल होने के बाद टीचर ने खुद को किया कैद

स्कूल कैसे जाएं? आई लव यू वीडियो वायरल होने के बाद टीचर ने खुद को किया कैद

मेरठ के एक कॉलेज में छात्रों का महिला टीचर को ‘आई लव यू’ कहने का एक वीडियो वायरल हुआ. महिला टीचर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अब लड़कों के परिजन महिला टीचर को धमका रहे हैं। साथ ही समझौता करने का दबाव भी बना रहे हैं। छात्रों के परिजन महिला शिक्षक को जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के बाद शिक्षक डर गई और इसके कारण खुद को घर में बंद कर लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस शिक्षक ने खुद को घर में कैद कर लिया है. इस शिक्षक ने भोजन करना भी छोड़ दिया है। महिला शिक्षक का कहना है कि स्कूल कैसे जाऊं,इस वीडियो के वॉयरल होने के बाद सबकी निगाहें मुझ पर हैं, जैसे मैंने कोई गंभीर अपराध कर दिया हो। परिजनों के मुताबिक इस घटना से यह शिक्षिका काफी सदमे में है और तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मेरठ के किठूर थाने के डॉ. राम मनोहर स्मारक इंटर कॉलेज में इस महिला शिक्षक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। तीन आरोपी छात्रों में से एक की बहन इसी स्कूल में पढ़ती है और उसने ये वीडियो अपने स्टेटस पर पोस्ट किया और इसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जैसे ही शिक्षक को पता चला तो बदनामी से वह डिप्रेशन में आ गईं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। इस घटना से पहले इस शिक्षक के रिश्ते की बात चल रही थी और और रिश्ता तय होना तय था, लेकिन इस घटना के चलते लड़के ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया और रिश्ते से इंकार कर दिया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *