गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग का शुभारंभ किया

गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हैं। वहां उन्होंने असम के पहले मुख्यमंत्री बोरदोलोई को श्रद्धांजलि अर्पित कर ओडिशा की जनता को सम्बोधित किया। इसके आलावा वह राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के कामाख्यानगर से दुबुरी चार लेन रोड का उद्घाटन किया तथा अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी और “भारत रत्न” गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि असम के पहले मुख्यमंत्री बोरदोलोई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में अपार योगदान दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र ने कामाख्यानगर और दुबुरी को जोड़ने वाले 51 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन करने के लिए 761 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आगे उन्होंने कहा यह सड़क, खनिज से समृद्ध जिले अंगुल और ढेंकनाल को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का काम करेगी।

राष्ट्रीय राजमार्गों को राष्ट्र की ‘भाग्य-रेखा’ बताते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर जोर दिया है, क्योंकि ये किसी क्षेत्र का भाग्य बदल देती हैं। ओडिशा की तरह, गुजरात के लोग भी भगवान जगन्नाथ की पूजा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles