हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री: कांग्रेस

हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री: कांग्रेस

माजुली (असम): कांग्रेस ने कहा है कि मणिपुर से शुरू हुई पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब असम में है और जिस तरह से यात्रा में उमड़ी भीड़ से माहौल बदला है उससे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश और लोकसभा में पार्टी सचेतक गुरु गोगोई ने पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा के दौरान शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री गांधी की यात्रा के असम पहुंचने से डर रहे हैं।

उन्होंने सरमा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया और कहा कि वह असम में राहुल गांधी की यात्रा को मिले जबरदस्त समर्थन से भयभीत हैं। रमेश ने कहा, ”न्याय यात्रा जैसे ही असम पहुंची, यहां के लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में लोग गांधी का स्वागत कर रहे हैं।

असम में सात दिनों तक चलने वाली न्याय यात्रा के चलते सरमा भारी भीड़ से डर रहे हैं। अगर पहले दिन ऐसा बदलाव दिख रहा है तो शर्मा को यह भी सोचना चाहिए कि बाकी छह दिनों में स्थिति कितनी बदलेगी। मुख्यमंत्री असमंजस में हैं। मैं असम के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं, डरो मत।

असम में ‘भारत जोड़ो नया यात्रा’ सात दिनों तक चलेगी, इस यात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकता। कल अरुणाचल प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलेगी। इसके बाद 21 जनवरी को कलियाबोर (नागांव) में बड़ी रैली होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।

गोगोई ने कहा, ”असम के मुख्यमंत्री केवल खुद को अमीर बनाने और परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्ति जमा करने में व्यस्त हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को दिल्ली में कौन पसंद कर रहा है? आखिर बीजेपी के भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज माजुली में श्री श्री ओनीति सूत्र भी गये और वहां आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह ‘भारत जोड़ो नया यात्रा’ पर हैं जिसका उद्देश्य शांति, अमन और न्याय है। इस बीच गांधी ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कहा, ”आज देश में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, आपकी जमीन छीनी जा रही है, आपका इतिहास मिटाया जा रहा है।

आरएसएस भाजपा की विचारधारा, आपसे जल, जंगल और जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘मणिपुर में महीनों से गृहयुद्ध जैसा माहौल है। लोग एक-दूसरे को मार रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर नहीं गये। नागालैंड में मोदी ने 9 साल पहले किया वादा पूरा नहीं किया। असम में भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles