हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गाय और भैंस के दूध पर एमएसपी की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गाय और भैंस के दूध पर एमएसपी की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। उन्होंने गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि एमएसपी गाय के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

सीएम सुक्खू ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की दैनिक मजदूरी भी 60 रुपये बढ़ा दी है। यानी अब उन्हें रोज के 240 की बजाय 300 रुपए मिलेंगे। मनरेगा मजदूर दिव्यांग एकल और विधवा महिला आय ढाई लाख से कम हो और जिन्होंने काम के 100 दिन भी पूरे कर लिए हों उन्हें मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही हिमाचल में अब राजीव गांधी स्टार्टअप एक नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत प्राकृतिक खेती पर 680 करोड रुपए खर्च किये जाएंगे। हर पंचायत से 10 किसान चयनित किए जाएंगे। प्रदेश में 36 हजार किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा। हर परिवार से 20 क्विन्टल एमएसपी पर अनाज खरीदा जाएगा। युवाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लिए 58 हजार 444 करोड़ रुपये का बजट सामने रखा। सीएम सुक्खू ने बजट में मनरेगा मजदूर, किसान और पर्यटन समेत कई मुद्दों को प्राथमिकता के तौर पर रखा। बतौर वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि साल 2024-25 के बजट में पुलिस को मिलने वाली मासिक डाइट मनी में 5 गुना बढ़ोतरी की जा रही है। अब पुलिस जवानों को 210 रुपए की जगह एक हजार रुपए डाइट मनी मिलेगी। इससे प्रदेश के 18 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।

इस बजट में नई खेल नीति के साथ साथ कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ करने की घोषणा की। सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि को 3 करोड़ करने, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles