भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ना है: सोनिया गाँधी

भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ना है: सोनिया गाँधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक में कहा कि आज देश के युवा अपनी इच्छाओं और मांगों को बुलंद करने के लिए आंदोलन चाहते हैं. अब ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें एक मंच उपलब्ध कराएं. जैसा कि हम पिछली पीढ़ियों के लिए करते आए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमें भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ना है. और हमें ये काम बहुत ही हिमायत और हौसले से करना होगा और अगर हमें इस लड़ाई को जीतना है तो उनके झूठ को जनता के सामने लाना होगा.

ग़ौर तलब है कि सोनिया गांधी ने कहा: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति रोजाना ही राष्ट्र से जुड़े अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण और विस्तृत बयान जारी करती है. लेकिन ये मेरा अनुभव है कि इसे ब्लॉक और जिलास्तर पर जमीनी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया नहीं जा रहा है.

बता दें कि कांग्रेस की सदस्यता का देशव्यापी अभियान 1 नवंबर से देशभर में शुरू होना है और यह 31 मार्च 2022 तक चलेगा.

सोनिया गांधी ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि किसी भी राजनीतिक आंदोलन के लिए युवा सदस्य सबसे अहम है. सदस्यता अभियान को घर-घर तक ले जाना है. हमें जिला, ब्लॉक, वार्ड या गांव स्तर तक सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी है. हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जरूरी हैं.

देश के लोकतंत्र, संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई इसी बात से शुरू होती है कि हम गलत प्रोपेगंडा को पहचानें और उसका मुकाबला करें.

 

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *