हरियाणा के मंत्री का बयान लोकतंत्र के लिए टूलकिट से भी अधिक खतरनाक : शशि थरूर

टूलकिट मामले में गिरफ्तार एक्टिविस्ट दिशा रवि पर ट्वीट करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने समूल विनाश की बता कही थी जिस पर खूब बवाल हुआ। विज के ट्वीट को लेकर ट्विटर पर रिपोर्ट कर दी गई। रिपोर्ट करने वालों ने सामग्री को ट्विटर से हटाने की मांग की। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर भी इस मामले में कूद पड़े और टूलकिट से ज्यादा विज के बयान से लोकतंत्र को खतरा बताय

अपने अटपटे बयानों के लिए समय समय पर सुर्ख़ियों में रहने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि देशद्रोह का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश किया जाना चाहिए, चाहे वो दिशा रवि हो या कोई और। मैं ये नहीं कहता कि सरकार की नीतियों का विरोध करना अपराध है। प्रजातंत्र है और किसी भी मुद्दे पर कोई भी विरोध कर सकता है। लेकिन विरोध करने के लिए विदेशी शक्तियों के साथ सांठगांठ करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। विज ने कहा कि अगर हम इस पर तुरंत रोक नहीं लगाएंगे और कार्रवाई नहीं करेंगे तो ये एक छुआछूत की बीमारी की तरह फैलती जाती है।

यह देश के लिए हितकारी नहीं है। इसलिए इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और जो लोग ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं राष्ट्र को ऐसे लोगों को भी पहचानना चाहिए। फिर चाहे वो प्रियंका गांधी हो, राहुल गांधी हो या केजरीवाल। ये देशद्रोह के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। इनका मकसद क्या है, ये भी पहचानना चाहिए। ऐसे लोगों की भरपूर निंदा, तिरस्कार देश में करना चाहिए।

अनिल विज के इस ट्वीट पर खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले कि टूलकिट से ज्यादा लोकतंत्र को ऐसे बयान से खतरा है। ट्विटर ने भी ट्वीट हटाने को लेकर की गई रिपोर्ट की जांच की। हालांकि उसके बाद बताया गया कि ट्विटर रूल्स और जर्मन कानून के तहत ट्वीट में हटाने वाली कोई सामग्री नहीं है। इसलिए रिपोर्ट पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *