महाराष्ट्र में नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त 

महाराष्ट्र में नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त 

पिछले साल के आखिर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नाना पटोले के नेतृत्व में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी को 16 विधानसभा सीटों पर ही जीत मिली थी। इसके बाद से ही उनके नेतृत्व पर सवाल उठना शुरू हो गए थे।

हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद लग रहा था विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और सुधरेगा लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई।

अव महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है।पार्टी ने गुरुवार (13 फरवरी) को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। नाना पटोले ने विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

सपकाल महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ट नेता हैं। उन्हें पिछले साल अगस्त में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन की जगह ली थी।

2014 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की बुलढ़ाणा सीट से हर्षवर्धन सपकाल विधायक चुने गए थे। 2019 में वो चुनाव हार गए. 2024 के विधानसभ चुनाव में ये सीट उद्धव ठाकरे गुट के कोटे में गई थी। यहां से अभी शिवसेना शिंदे गुट के संजय गायकवाड़ विधायक हैं।

22 मार्च 2017 को राज्य के बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बाधित करने और चार दिन पहले विधानसभा के बाहर बजट की प्रतियां जलाने के कारण सपकाल को 18 अन्य विधायकों के साथ 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया गया था। हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से आते हैं।उन्होंने बी.कॉम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles