कांग्रेस में शामिल होने पर हरभजन का जवाब, सिद्धू से की औपचारिक मुलाकात

कांग्रेस में शामिल होने पर हरभजन का जवाब, सिद्धू से की औपचारिक मुलाकात  दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर जवाब देते हुए भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने अभी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। हालांकि मुझे अलग-अलग दलों की ओर से शामिल होने के ऑफर मिले हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बारे में हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने उन से एक क्रिकेटर के रूप में मुलाकात की है। मैं हर पार्टी के राजनेताओं को जानता हूँ। अगर मैं कोई राजनीतिक दल ज्वाइन करता हूं तो मैं उसकी पहले ही घोषणा कर दूंगा।

हरभजन सिंह ने कहा कि वह पंजाब की सेवा करेंगे। पंजाब की सेवा करने के लिए शायद वह राजनीति में भी आ जाएं, या किसी और तरीके से प्रदेश की सेवा करें। अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूप से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए हरभजन सिंह ने कहा था कि वह राजनीति में आने के विरुद्ध नहीं है। लेकिन ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले काफी सोच विचार करना चाहेंगे।

याद रहे कि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए शीर्षक दिया था कि संभावनाओं से भरी तस्वीर। सिद्धू के इस ट्वीट के बाद से हरभजन सिंह के राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई थी। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने राजनीति में उतरने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। भविष्य के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में भज्जी ने कहा कि साफ कहूं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होने वाला है। मैं आगे किस दिशा में बढ़ना चाहता हूं यह जानने के लिए दो-तीन दिन चाहिए। हां मैं समाज को वापस करना चाहता हूं।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *