असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता गाँधी को नहीं

असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता गाँधी को नहीं

30 जनवरी जहां एक ओर विश्व समुदाय गांधी जी को श्रद्धांजलि दे रहा है वहीं शिवसेना नेता संजय राउत का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

असली हिंदुत्व और चुनावी हिंदुत्व के मुद्दे को हवा देते हुए संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है।

बता दें कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हिंदुत्ववादी समझे जाने वाले नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को बहुत करीब से गोली मारी थी।

संजय राउत ने नाथूराम गोडसे की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो वह गांधी जी को नहीं बल्कि जिन्ना को गोली मारता। पाकिस्तान की मांग जिन्ना ने की थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर ऐसा किया गया होता तो वह कृत्य देशभक्ति होता।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन पर आज भी दुनिया भर में शोक है। यदि कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो गांधीजी को गोली मारने के बजाय जिन्ना को गोली मारता। गांधी को गोली क्यों मारता। जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग की थी। जिसने देश का विभाजन किया, जिसने पाकिस्तान की मांग की उसे गोली मारने चाहिए थी ,एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था।

 

याद रहे कि महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा था कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधीजी नहीं रहे। जहां सत्य है वहां आज भी बापू जिंदा हैं।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के विभिन्न नेताओं की ओर से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles