गुरमीत राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल, चार साल में नौंवी बार जेल से बाहर आएगा

गुरमीत राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल, चार साल में नौंवी बार जेल से बाहर आएगा

हरियाणा के रोहतक में सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर सरकार ने 50 दिन की पैरोल दी है। 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काट दोबारा जेल लौटे थे। लेकिन अब एक बार फिर से वह जेल  से बाहर आएगा।

राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में 21 दिन की फरलो दी थी। इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागवत के आश्रम में रहे। यहां से 21 दिंसबर को ही राम रहीम रोहतक जेल लौटा था। लेकिन अब एक बार फिर से राम रहीम को पैरोल मिली है।

इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है। इस तरह पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। बता दें कि साल 2017 में राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

वहीं साल 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

popular post

सीएनएन का दावा: विटकॉफ़ और कुशनर का पाकिस्तान दौरा

सीएनएन का दावा: विटकॉफ़ और कुशनर का पाकिस्तान दौरा अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *