शेख़ हसीना को शरण देना हमारी ज़िम्मेदारी थी, वह उस समय प्रधानमंत्री थीं: भारतीय राजनयिक
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत की ज़िम्मेदारी थी कि वह पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को अगस्त 2024 में अपने देश से भागने के बाद शरण देता। त्रिवेदी ने कहा कि भारत के पास “शायद ही कोई विकल्प था”, क्योंकि “उस समय वह (शेख़ हसीना) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं।” उन्होंने यह भी कहा कि अवामी लीग की नेता को भारतीय वायुसेना या सेना भारत नहीं लाई थी।
ग़ौरतलब है कि, त्रिवेदी शनिवार को ढाका में आयोजित ‘बे ऑफ बंगाल कन्वर्सेशन 2026’ में बोल रहे थे, जब उन्होंने यह टिप्पणी की। हालांकि, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान ने इस कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में उद्घाटन भाषण दिया था, लेकिन जब त्रिवेदी ने ये टिप्पणियां कीं, तब वह वहां मौजूद नहीं थे।
बाद में त्रिवेदी ने कहा, “उस समय वह (शेख़ हसीना) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं। हमारे पास शायद ही कोई विकल्प था। पड़ोसी होने के नाते यह हमारी ज़िम्मेदारी थी कि, हम वास्तविकता को स्वीकार करें, क्योंकि परिस्थितियां ऐसी थीं जिनके लिए कभी-कभी आप तैयार नहीं होते। हमारे पास और क्या विकल्प था?
अगर आप कहते कि नहीं, हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं देंगे, तो पता नहीं स्थिति क्या होती। बता दें कि, शेख़ हसीना अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप अपनी सरकार के अचानक पतन के बाद बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में स्व-निर्वासन में रह रही हैं।
उनकी प्रत्यर्पण की मांग सबसे पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने की थी। इसके बाद तारिक़ रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार ने भी यह मांग दोहराई है। इसके अलावा, भारत में शेख़ हसीना की मौजूदगी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक बाधा बनी हुई है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में तारिक़ रहमान की सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के संबंधों में कुछ सुधार हुआ है।


popular post
फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न देशों में प्रदर्शन
फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न देशों में प्रदर्शन ग़ाज़ा में थोपे गए
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा