सरकार महंगाई तभी नियंत्रित करने की कोशिश करती है जब चुनाव आते हैं: प्रियंका

सरकार महंगाई तभी नियंत्रित करने की कोशिश करती है जब चुनाव आते हैं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में कहा कि प्याज और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार को होश नहीं रहता है। सरकार महंगाई को नियंत्रित करने की कोशिश केवल तभी करती है जब चुनाव करीब आते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं की महंगाई का मुद्दा हवा में नहीं उठाया। पिछले महीने की तुलना में नवंबर के पहले सप्ताह में प्याज की कीमतें लगभग 75% बढ़ गईं। दिल्ली एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों में प्याज के दाम 70 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंचे हुए हैं। लेकिन सरकार की ओर से बढ़ते दाम को रोकने की कोशिश नहीं हो रही है।

सरकार का बस यही बयान है कि हमारे पास प्याज का बफर स्टॉक है। प्याज उत्पादक किसान एक तरफ शिकायत कर रहे हैं कि व्यापारी उनसे सस्ती प्याज खरीद रहे हैं, लेकिन शहरी उपभोक्ता के पास वही प्याज महंगा पहुंच रहा है।

प्रियंका ने कहा- “दिवाली से पहले प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं और गृहिणियां इससे परेशान हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,400 रुपये तक पहुंच गई और चुनाव से दो महीने पहले सरकार ने इसकी कीमत कुछ कम कर दी।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पूछा, क्या इससे कुछ असर पड़ा। लोग महंगाई से अभी भी जूझ रहे हैं?

प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह मॉनसून का समय पर नहीं आना और बारिश के असमान वितरण को भी बताया गया है। लेकिन प्याज की आपूर्ति में आई बाधा की वजह से भी इसकी कीमतों पर असर पड़ा है। बाजार के जानकार यह भी कह रहे हैं कि अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारों के कारण प्याज सहित सभी सब्जियों की कीमतें बढ़ती हैं लेकिन यह दिसंबर और जनवरी में नीचे आ जाती हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स ने अर्थशास्त्रियों के हवाले से बताया है कि प्याज की बढ़ती कीमतों का आने वाले महीनों में असर पड़ेगा और महंगाई बढ़कर लगभग 6% के स्तर तक पहुंच सकती है। अर्थशास्त्रियों ने कहा कि आने वाले महीने में महंगाई दर 6 फीसदी होने की हेडलाइन मीडिया में बनने वाली है।

शुक्र है कि अक्टूबर में टमाटर के दाम गिर गए थे, उस वजह से स्थिति अभी नियंत्रण में है। लेकिन जिस तरह टमाटर के दाम बढ़ रहे थे, उससे नवंबर में ही महंगाई आंख दिखाने लगती।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *