सरकार महिला आरक्षण बिल बिना शर्त, तुरंत लागू करे:राहुल गांधी
केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो ध्यान भटकाने का काम कर रही है। अगर सरकार को विधेयक को लागू करना है तो अभी करे, इसके लिए परिसीमन क्यों? उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल आज से ही लागू किया जा सकता है।
राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) बढ़िया है लेकिन हमें दो फुटनोट मिले कि जनगणना और परिसीमन उससे पहले करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन कराने में कई साल लग जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को अपने अगले भाषण में देश की जनता को समझाना चाहिए कि देश के सबसे जरूरी 90 अफसरों में सिर्फ तीन अफसर ही ओबीसी समुदाय के क्यों हैं? राहुल गांधी ने कहा कि अभी मैंने पिछड़े, दलित या फिर आदिवासियों की बात ही नहीं की है।
राहुल गांधी ने कहा कि सच तो यह है कि आरक्षण आज ही लागू हो सकता है। ये कोई जटिल मामला नहीं है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती है। सरकार ने इसे देश के सामने पेश किया है लेकिन इसे अब से 10 साल बाद लागू किया जाएगा। कोई नहीं जानता कि यह लागू भी होगा या नहीं। यह एक ध्यान भटकाने वाली रणनीति है, ध्यान भटकाने वाली रणनीति है।
बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य सभा में पेश किया गया था जो सभी दलों के समर्थन से दोनों सदन से पास हो गया। लेकिन अब इसको लागू करने के तरीक़े को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। जहाँ सरकार परिसीमन और जनगणना के बाद लागू करने की बात कर रही है तो वहीं विपक्ष इसे तुरंत लागू करने की मांग कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इसको बिना किसी शर्त के लागू करे।


popular post
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छात्रों से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने की अपील की
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छात्रों से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने की अपील
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा