ग्वालियर में पेट्रोल पंप से सरेआम युवती का अपहरण

ग्वालियर में पेट्रोल पंप से सरेआम युवती का अपहरण

मध्य प्रदेश में मतदान के समापन के साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पेट्रोल-पंप से युवती को लोगों के सामने सरेआम उठा लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश बदमाश आते हैं और पेट्रोल-पंप पर खड़ी लड़की को जबरन बाइक पर उठा ले जाते हैं।

घटना का वीडियो वायरल होते ही इसको लेकर सुर्खियां बनने लगीं और प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जैसे ही बदमाश पकड़ में आते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रश्न यह है कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार में खुल्लम खुल्ला इस तरह की मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं क्यों घट रही हैं।

बताया जा रहा है कि बस में सवार होकर एक युवती अपने परिजनों के साथ सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे झांसी रोड स्थित बस स्टैंड पर उतरी थी। इस दौरान युवती पास के पेट्रोल पंप पर अपने बच्चे को टॉयलेट कराने के लिए गई थी। लेकिन इसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन उठाया और बाइक पर बैठाकर भाग निकले।

जानकारी मिली है कि ये युवती भिंड में असवार थाना क्षेत्र के बरहा गांव की रहने वाली है और सेवढ़ा कॉलेज की छात्रा है। दोनों आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। जब युवती का अपहरण हुआ तब उसके परिजन बस से सामान उतार रहे थे और युवती बच्चे को टॉयलेट कराने के लिए गई थी।

इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और बाइक पर जबरन बैठाकर भाग गए। लेकिन सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों फरार आरोपियों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। ये मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *