गिरिराज सिंह का विवादित बयान, साजिश के तहत मुसलमानों को यहां रहने दिया गया

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, साजिश के तहत मुसलमानों को यहां रहने दिया गया

पटना: अगर सबसे ज़्यादा विवादित बयान देने वालों की लिस्ट बनाई जाए तो इसमें सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम होगा। गिरिराज सिंह अपने काम से ज़्यादा अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके हालिया बयान “मुसलमानों को यहां रहने दिया गया, यह सबसे बड़ी गलती” पर देशभर में भारी विरोध हो रहा है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और इसे सामाजिक सौहार्द्र और एकता के खिलाफ बताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गिरिराज सिंह के बयान को असंवैधानिक और विभाजनकारी करार देते हुए कहा, “गिरिराज सिंह का बयान हमारे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। यह बयान न केवल समाज में दरार डालने का काम करता है, बल्कि हमारे देश की एकता और अखंडता को भी चुनौती देता है।”

राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा, “गिरिराज सिंह जैसे नेताओं के बयान देश की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ हैं। हमें ऐसे नेताओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए जो समाज को बांटने का काम करते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बयान की आलोचना की और कहा, “देश की तरक्की और विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। गिरिराज सिंह का बयान सामाजिक सौहार्द्र को चोट पहुंचाने वाला है।”

सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बयान को ‘सांप्रदायिक और नफरत फैलाने वाला’ बताते हुए कहा कि ऐसे बयान हमारे देश के ताने-बाने को कमजोर करते हैं। विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने भी इस बयान पर विरोध जताया है और इसे देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बताया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे राज्य में सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। ऐसे बयान हमारी सामाजिक एकता को कमजोर करते हैं।” गिरिराज सिंह के इस बयान ने एक बार फिर से देश में राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। यह देखना बाकी है कि इस बयान पर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे और गिरिराज सिंह इस पर क्या सफाई देंगे।

दरअसल, तौकीर रजा ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे 21 जुलाई को पांच जोड़ों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाने वाले हैं। तौकीर रजा ने ऐलान किया है कि उनके पास बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोग इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए अब एक साथ 5 हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह पढ़वाया जाएगा। हालांकि मौलाना ने यह भी कहा है कि इस काम को करने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी गई है। मौलाना तौकीर रजा के इस ऐलान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बयान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles