गाजीपुर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था पकिस्तान बॉर्डर से भी ज़्यादा: सपा सांसद

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे. राम गोपाल ने कहा कि किसान अपने मन की बात सुनाने आए हैं लेकिन आपको तो सिर्फ अपनी सुनाई देती है.

सपा सांसद का कहना है कि गाजीपुर बॉर्डर पर कंक्रीट की दीवारें बना दी गई हैं जो पार्लियामेंट की सुरक्षा से कहीं ज्यादा है. सरकार जवाब दें कि क्या किसान दिल्ली हमला करने आ रहे हैं ?

उन्होंने ये भी कहा

कि जैसी सुरक्षा व्यवस्था गाजीपुर बॉर्डर पर की गई है, वैसी सुरक्षा व्यवस्था तो पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है. मैंने खुद पाकिस्तान बॉर्डर देखा है.

सपा नेता ने मोदी सरकार से सवालिया अंदाज़ में पूछा कि आप क्यों जबरदस्ती कानून किसानों पर लादना चाहते हैं, जब किसान यह कानून नहीं चाहते ? अगर आप डेढ़ साल तक कानूनों को रोकने के लिए तैयार हैं तो आप उनको रद्द क्यों नहीं कर सकते?.

उन्होंने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि आप इन नए कृषि कानूनों को रद्द कर दीजिए, और नए बिल लाइए लेकिन उसको पास करने से पहले स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजिए और फिर उन्हें पास कर दीजिए. रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर पहले ही नए कृषि बिलों को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा गया होता तो आज यह हालात नहीं होते.

सपा नेता ने कहा कि किसान कई महीनों से आंदोलन पर बैठे हैं, कई तो शहीद हो चुके लेकिन यह सरकार बेरहम हो गई है.

popular post

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *