झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन 30 अगस्त को में भाजपा में शामिल होंगे

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन 30 अगस्त को में भाजपा में शामिल होंगे

संशय की स्थिति सोमवार की रात समाप्त हो गयी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार की रात उनकी मुलाकात केंद्री गृह मंत्री अमित शाह से हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी थे। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया।

यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने खुद दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. वे 30 को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। चंपाई सोरेन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा है कि जनता के समर्थन के कारण संन्यास का फैसला मैंने बदल दिया। बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन 28 अगस्त को रांची आयेंगे और पार्टी व सरकार में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंपाई सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दुखद है, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि के बाद जेएमएम नेता मनोज पांडे ने जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा, “यह दुखद है, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इसका क्या असर होगा, यह तो समय ही बताएगा। इतिहास ने साबित कर दिया है कि जो लोग जेएमएम छोड़कर किसी अन्य पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें वह सम्मान नहीं मिला है।

मनोज पांडे ने कहा, “बीजेपी का अस्तित्व हमारे नेताओं पर निर्भर है। उनके पास अपना कोई चेहरा नहीं है। जब तक चंपाई सोरेन हमारी पार्टी में हैं, उनका अपना कद और महत्व है। जैसे ही वह हमारी पार्टी छोड़ेंगे, मुझे लगता है कि लोग भी उन्हें छोड़ देंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *