पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने, राजयसभा के लिए नामांकन किया 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने, राजयसभा के लिए नामांकन किया 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में विधायकों की संख्या के आधार पर पार्टी को यहां से एक राज्यसभा की सीट जीतना तय है। लोकसभा सांसद के तौर पर पांच कार्यकाल तक सेवा करने के बाद 77 वर्षीय नेता सोनिया गांधी का उच्च सदन में यह पहला कार्यकाल होगा।

राज्यसभा चुनाव के नामांकन में उनके साथ बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुईं।

आपको बता दें, कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है।

सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा में चुने जाने के बाद वो आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह साल 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार सांसद चुनी गईं थीं। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में जाने वाली वो गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी, जो अगस्त 1964 से फरवरी तक उच्च सदन की सदस्य थीं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि उनके इस फैसले से हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए की सरकार भी अब सतर्क हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया जी का राजस्थान से दिल का रिश्ता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *