भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा हुए टीएमसी में शामिल

पश्चिम बंगाल: भाजपा के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन और संतनु सेन की उपस्थिति में शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए “हमले” के बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। नंदीग्राम में ममता जी पर हमला हुआ उसी समय मैंने टीएमसी में शामिल होने और उसका समर्थन करने का फैसला किया।

सिन्हा ने ये भी बताया कि उन्होंने आज सुबह ममता से मुलाक़ात की हमारी कई मुद्दों पर उनसे बातचीत हुई उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बदलने के लिए टीएमसी को 2024 तक मजबूत किया जाना चाहिए।

बता दें कि सिन्हा ये भी कहा कि “देश एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र में, जिन चीजों को हम प्राथमिकता देते थे, वे अब संकट में हैं। महत्वपूर्ण संस्थान संकट में हैं और यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत गंभीर खतरा है। हमारे किसान सड़कों पर बैठे हैं लेकिन कोई भी परेशान नहीं है। यहां तक कि न्यायिक प्रणाली भी अब कमजोर हो गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आज की भाजपा में  और अटल जी के समय की भाजपा में नरक और स्वर्ग का अंतर है।

अटल जी सहयोग में विश्वास करते थे, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। अटल जी ने देश के हर कोने से गठबंधन किया और अब नीतीश कुमार की पार्टी को छोड़कर, हर पार्टी ने एनडीए छोड़ दिया है।

ममता की प्रशंसा करते हुए सिन्हा ने कहा, “वह एक फाइटर बनी हुई हैं। कंधार विमान हाईजैक घटना के समय, ममता जी ने कैबिनेट को प्रस्ताव दिया था कि वो बंधक बनने के लिए तैयार हैं ताकि दूसरों को मुक्त कराया जा सके । वह देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार थी।

सिन्हा के टीएमसी में शामिल होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि यशवंत सिन्हा जैसे नेता हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

बता दें की यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्रालय और बाहरी मामलों के विभागों को संभालते थे उन्होंने दो साल पहले भाजपा छोड़ दी थी ।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *