दिल्ली में बैठी ताकतें महाराष्ट्र का विभाजन करना चाहती हैं: संजय राउत

दिल्ली में बैठी ताकतें महाराष्ट्र का विभाजन करना चाहती हैं: संजय राउत

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में बैठी ताकतें मुंबई का विभाजन करना चाहती हैं, यह बातें उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कही। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य के लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर राज्य के निर्माण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण के लिए 105 लोगों के अपने जीवन का बलिदान कर दिया।

इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी ताकत बैठी हुई है, जो महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है। महाराष्ट्र के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र खुद में एक राष्ट्र की तरह है। यहां के मुंबई जैसे शहर में एक पूरे राष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाओं वाले लोग रहते हैं।

आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में कोई ऐसी ताकत बैठी है जो एक बार फिर महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है और मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है, लेकिन जब तक हमारी सांस है तब तक मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त क्रांति मैदान से दादर के शिवाजी पार्क तक एक बाइक रैली भी निकाली गई। जिसे सीएम एकनाथ शिंदे ने झंडी दिखाई। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं! आइए हम अपनी विरासत पर गर्व करें। महाराष्ट्र हमेशा फलता-फूलता रहे। जय महाराष्ट्र!’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसे लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles