पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी का पहला चरण 15-20 दिनों में होगा पूरा: रिपोर्ट

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने का पहला चरण लगभग 15-20 दिन में पूरा हो जाएगा। आज राज्य सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों देश आपसी समझौते पर पहुंच गए हैं। इस लिए दोनों देश की सेनाएं पीछे हट जाएगीं हर चरण के बाद दोनों देश वेरिफिकेशन करेंगे

लद्दाख में सीमा तनाव को कम करने के लिए ये समझौता किया गया है। भारत और चीन लद्दाख में पांगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी दोनों किनारों से हजारों सैनिकों को वापस लेने पर सहमति जताई है और यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में इसकी पुष्टि की।

सिंह ने कहा कि पांगोंग झील से दोनों बलों की वापसी के लिए एक समझौता किया गया था। राजनाथ ने स्पष्ट किया कि भारत किसी को भी एक इंच जमीन नहीं लेने देगा क्योंकि हम LAC पर मजबूत स्थिति में हैं।

क्षेत्र में लगभग 100 टैंक थे तैनात
दक्षिण बैंक से टैंक और दूसरे असलहों को हटाने का काम गुरुवार शाम तक पूरा हो गया। बता दें कि दोनों पक्षों द्वारा क्षेत्र में लगभग 100 टैंक तैनात किए गए थे। दोनों तरफ के चीफ कमांडर 48 घंटे के भीतर सैनिकों की वापसी पर एक बैठक करेंगे साथ ही विवाद के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी उसी बैठक में चर्चा की जाएगी।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *