राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के खिलाफ FIR दर्ज

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) पुलिस ने राजस्थान राज्य के पाठ्यपुस्तक मंडल (Rajasthan state textbook board) के खिलाफ बुधवार की देर शाम एक एफआईआर (FIR) दर्ज की है, बता दें कि राज्य सरकार की पाठ्यपुस्तक मंडल ने बारहवीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की किताब में इस्लाम धर्म को आतंकवाद बताया गया है।

बारहवीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हुईं हैं। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद राजस्थान मुस्लिम फोरम की शिकायत पर लाल कोठी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया‘ के मुताबिक एक निजी प्रकाशन (संजीव प्रकाशन) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई क्योंकि इस प्रकाशन ने इस्लाम पर “आपत्तिजनक सामग्री” को छापने के साथ साथ छात्रों के लिए गाइडबुक भी प्रिंट की है।

राजनीति विज्ञान की किताब में ‘आतंकवाद, राजनीति और भ्रष्टाचार का अपराधीकरण’ नामक एक अध्याय है। जिस अध्याय में गुमनाम विशेषज्ञों के हवाले से यह बताया गया है कि ‘किसी विशेष धर्म के लिए प्रतिबद्धता इस्लामी आतंकवाद की मुख्य प्रवृत्ति है।” राजस्थान मुस्लिम फोरम ने पहले पुलिस पर राज्य पाठ्यपुस्तक और गाइडबुक दोनों के लेखकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था।

गुमनाम विशेषज्ञों का हवाला देते हुए, अध्याय में कहा गया है कि “इस्लामी आतंकवाद में आतंकवादी किसी भी गुट या समूह के बजाय इस्लाम के प्रति अत्यधिक समर्पण है।” उनका कहना है कि ये भी मन जाता है कि इस्लाम हिंसक या अमानवीय नहीं है।

बता दें कि भारत में इस्लाम का नाता पुराना है लेकिन इस तरह की बातें पिछले कुछ सालों से होने लगी है जबकि भारत में एक दूसरे के धर्म का अपमान नहीं कर सकते हैं पिछले कुछ महीनों या सालों से इस इस तरह की बातों का मीडिया या सोशल मीडिया पर आना इस से पता चलता है कि भारत में जहाँ पर हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक साथ मिल जुल कर रहते थे वहां पर अब एक दूसरे के ख़िलाफ़ नफरत का बीज बोया जा रहा है

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *