हाईकोर्ट में नकाब हटाने से महिला वकील का इनकार

हाईकोर्ट में नकाब हटाने से महिला वकील का इनकार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मुस्लिम महिला वकील के मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसने सुनवाई के दौरान अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था। जब जज ने महिला से नकाब हटाकर चेहरा दिखाने को कहा, तो वकील ने चेहरा दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद जज ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से यह रिपोर्ट मांगी कि क्या किसी महिला वकील को नकाब पहनकर किसी मामले की पैरवी करने की अनुमति है। अदालत ने उस महिला वकील की बात सुनने से इनकार कर दिया और अगली तारीख दे दी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, रजिस्ट्रार की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, हाईकोर्ट जस्टिस मोक्ष खजूरिया काज़मी ने अपने आदेश में कहा कि बार काउंसिल के नियमों में कहीं भी इस तरह के अधिकार का उल्लेख नहीं है, जिसके तहत कोई महिला नकाब पहनकर या चेहरा ढककर अदालत में किसी मामले की पैरवी कर सके। अदालत ने कहा कि बीसीआई के नियमों के चैप्टर IV (पार्ट VI) की धारा 49(1)(जीजी) में महिला वकीलों के लिए स्वीकृत ड्रेस कोड का विवरण दिया गया है। अदालत ने कहा कि “इन नियमों में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि इस अदालत के सामने पेश होने के लिए इस प्रकार का परिधान मान्य है।”

27 नवंबर को हाई कोर्ट में एक महिला वकील पेश हुईं, जिन्होंने अपना नाम सैयद आइनीन कादरी बताया था और घरेलू हिंसा के मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुई थीं। वह वकील के परिधान में थीं, लेकिन उनका चेहरा नकाब से ढका हुआ था। जस्टिस राहुल भारती ने महिला वकील से चेहरा दिखाने के लिए नकाब हटाने को कहा, लेकिन कादरी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। महिला वकील ने कहा कि चेहरा ढकना उसका मौलिक अधिकार है और अदालत उसे ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती।

जस्टिस भारती ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि पेश हुई महिला को वकील के रूप में न तो माना जा सकता है और न ही नियमों के अनुसार स्वीकार किया जा सकता है, क्योंकि चेहरा ढके होने से यह पता नहीं चलता कि वह महिला कौन है या उसकी पहचान क्या है।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *