कर्नाटक में दल बदलू विधायकों के डर से बीजेपी 17 सीटों पर वैकल्पिक उम्मीदवार तैयार करने में जुटी

कर्नाटक में दल बदलू विधायकों के डर से बीजेपी 17 सीटों पर वैकल्पिक उम्मीदवार तैयार करने में जुटी

जिन 17 विधायकों को बीजेपी ने कर्नाटक में पिछली कांग्रेस जेडीएस सरकार को गिराने के लिए दल बदलने के लिए राजी किया था, उनमें से कई विधायकों के अब बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाने की आशंकाओं के बीच, बीजेपी ने इन विधायकों और मंत्रियों की आवाजाही पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

विधान परिषद सदस्य एच. विश्वनाथ के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के स्पष्ट संकेतों के बीच भाजपा खेमे में यह डर है कि कहीं अन्य मंत्री और विधायक भी यही रुख न अपना लें। हालांकि कुछ मंत्रियों और विधायकों ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी छोड़ कर कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन बीजेपी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व को उनके बयानों पर विश्वास नहीं है।

राजनीतिक क्षेत्र में कुछ भी हो सकता है, इस डर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व को इन सब पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि जब गठबंधन सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन कमल चलाया गया था, तब भी इन विधायकों ने मंच पर ही यह बात कही थी, कि वह कांग्रेस छोड़ने वाले नहीं हैं, लेकिन सही वक्त पर इन सभी ने अपनी निष्ठा बदल ली।

अब कर्नाटक में बीजेपी की लोकप्रियता के ग्राफ में गिरावट और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के संकेतों के बीच माना जा रहा है कि पार्टी बदलने वाले कुछ मंत्री और विधायक अपनी-अपनी पार्टियों में लौट कर आना चाहते हैं।

भाजपा ने चुनाव की घोषणा होते ही इन विधानसभा क्षेत्रों में वैकल्पिक उम्मीदवारों को तैयार रहने का भी निर्देश दिया है। पार्टी को आशंका है कि अगर ये मंत्री और विधायक आखिरी वक्त में पार्टी छोड़ने का फैसला करते हैं तो इससे पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है।

इसलिए, पार्टी ने पहले ही राज्य नेतृत्व को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वैकल्पिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का निर्देश दिया है, इसके अनुसार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक से दो अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारे जा सकते हैं।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *