संगरूर में केंद्र सरकार के विरुद्ध फिर लामबंद हुई किसान यूनियन
संगरूर: किसानों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के संगरूर में लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे किसान प्रतिनिधि दिलबाग सिंह हरिगढ़ ने कहा कि किसानों को नुकसान हो रहा है, इसलिए 16 किसान यूनियनों ने केंद्र सरकार से राहत कोष के रूप में 50,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है।
उन्होंने कहा, “हमारी फसलें बर्बाद हो गई हैं। हमने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार केरल मॉडल पर एमएसपी कानून बनाए ताकि हमें लूटा न जाए।
संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह ने किसानों के धरने पर कहा कि उन्होंने (किसानों ने) कल धरना दिया। जब हमने उनसे बात की और उनसे मुख्य राजमार्ग या टोल प्लाजा को अवरुद्ध न करने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि वे यहां (पुलिस स्टेशन के पास) धरना देंगे। अचानक उन्होंने आगे बढ़ने का प्लान बनाया जिस पर संबंधित SHO और DSP ने उनसे बात की और यहीं रुकने को कहा।
एसपी ने कहा कि किसानों ने हमारी बात नहीं मानी। हम उनसे बात करने को तैयार हैं। हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। हमने लगभग 300-350 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है और नाकाबंदी भी की है।
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। दोनों राज्य के किसान बाढ़ रिलीफ फंड सहित कई अन्य मागें पूरा न होने को लेकर नए सिरे से प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। किसान संगठनों की योजना 22 अगस्त से मोहाली में सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही कई संगठनों के किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा