झमाझम बारिश में भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी,

झमाझम बारिश में भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी,

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है. इस बीच दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यहां भारी बारिश के बीच भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है. बारिश में भींगते हुए घुटनो तक के पानी के बीच किसान धरने पर डटे हुए हैं.

गाजीपुर बॉर्डर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लोग तेजी से शेयर हो रही है जिसमे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठकर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आ रहे हैं. सड़क पर लबालब भरे पानी में बैठकर राकेश टिकैत अपने किसान साथियों के साथ बात करने नजर आ रहे हैं.

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर भारी बारिश के कारण बारे पानी में बैठकर केंद्र द्वारा लाए गए तीन ने कृषि क़ानूनों का विरोध जताया. मोर्चे से लगातार दिल्ली की तरफ जा रहे नाले की सफाई की मांग की जा रही है लेकिन नाले को अभी तक नहीं खुलवाया गया है. किसानों ने तीनों मौसम देख लिए हैं. अब किसान इससे डरने वाले नहीं हैं.

बता दें कि भारी बारिश व जलभराव के कारण आज किसानों के टेंट उखड़ने व लंगर में पानी भरने के कारण राशन व टेंट का काफी नुकसान हुआ है.

 

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *