MSP कानून समेत कई मांगों को लेकर अमृतसर में किसानों का तीसरे दिन रेल रोको आंदोलन जारी

MSP कानून समेत कई मांगों को लेकर अमृतसर में किसानों का तीसरे दिन रेल रोको आंदोलन जारी

पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए रेल की पटरियों पर बैठे हुए हैं। किसान हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की वैध गारंटी और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।

अमृतसर में किसान, देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली रेल पटरी पर बैठे हुए हैं। इस प्रदर्शन में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन (भाकियू-क्रांतिकारी), भाकियू (एकता आजाद), आजाद किसान समिति दोआबा, भाकियू (बेहरामके), भाकियू (शहीद भगत सिंह) और भाकियू (छोटू राम) सहित कई किसान संगठन शामिल हैं।

किसानों की मांग में उत्तर भारत में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय पैकेज, सभी फसलों पर एमएसपी के लिए वैध गारंटी और कर्ज माफी सहित अन्य मांगें शामिल हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रेक पर बैठे हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। किसान अनपी मांग पर अड़े हुए हैं।

किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को लागू करे। इसके इलाके अलावा किसानों का कहना है उनके हित में लंबे समय से कई उपाय लंबित हैं, उन्हें भी लागू किया जाए। वहीं, किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से रेल यातायात पर असर पड़ा है।

दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में किसान धरना दे रहे हैं। वे गुरुवार से फिरोजपुर मंडल के 14 स्थानों और अंबाला मंडल के 4 स्थानों पर बैठे हैं, जिसके कारण ट्रेन संचालन बाधित है। उन्होंने बताया कि इन 3 दिनों के धरने के चलते 90 मेल एक्सप्रेस ट्रेन और 150 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।

popular post

नेतन्याहू के कार्यालय और इज़रायली वायुसेना कमांडर के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया: आईआरजीसी

नेतन्याहू के कार्यालय और इज़रायली वायुसेना कमांडर के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया: आईआरजीसी इस्लामिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *