किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च एक दिन के लिए स्थगित

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च एक दिन के लिए स्थगित

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने रविवार को दिल्ली कूच शुरू किया, लेकिन पुलिस ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने जब बैरिकेडिंग के पास पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए। जिसकी वजह से कुछ किसान घायल हो गए हैं। किसानों ने एक दिन के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित कर दिया है।

किसानों द्वारा पैदल मार्च शुरू किए जाने के बाद उन्हें हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया। इसके बाद किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी की बौछारें की गईं। किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम समूहों के 101 किसान प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं।

शंभू बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा फूल बरसाने के बारे में मीडिया के सवालों पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “आज का ‘जत्था’ वापस लौट रहा है। यह दुखद है कि फूलों में रसायन मौजूद थे। कई लोग घायल हुए हैं। हम आज एक बैठक करेंगे। जिस तरह से उन्होंने हमें बहला-फुसलाकर हमला किया, वह गलत है।”

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ‘आज हमने दिल्ली कूच करने वाला ‘जत्था’ वापस लेने का फैसला किया है। एक किसान को PGI में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पंढेर ने कहा कि 8-9 किसान घायल हैं। इसलिए हमने ‘जत्था’ वापस ले लिया है। किसान अपनी मांगें पूरी होने तक नहीं रुकेगा। हम बैठक के बाद आगे के कार्यक्रम के बारे में बताएंगे।

बता दें कि, MSP के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 101 किसानों के एक समूह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू प्रदर्शन स्थल से रविवार दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर शुरू किया था। कुछ मीटर आगे बढ़ने के बाद किसानों को हरियाणा पुलिस की ओर से लगाए गए भारी बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा।

popular post

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है: अतवान

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *