संसद भवन में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किसान नेता

संसद भवन में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किसान नेता

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात हुई। ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में हुई। हालांकि ये मुलाकात पहले ही विवादों में आ गई थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा। हालांकि, जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत मिली। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि किसान नेता राहुल गांधी से अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए एक प्राइवेट मेंबर बिल लाने के लिए बात करने वाले थे।

दरअसल कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट के अगले दिन बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों को संसद परिसर में मुलाकात के लिए बुलाया था लेकिन वे अंदर नहीं आने दिए गए। उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इस बाबत काफी गरमागरमी होती देखी गई। राहुल ने आरोप लगाया था कि किसान नेताओं को संसद परिसर में आने नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, हमने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां मिलने के लिए इनवाइट किया था, लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) अनुमति नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वे किसान हैं। शायद यही वजह है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह कोई टेक्निकल एरर हो। बाद में कहा गया कि राहुल उनसे मिलने के लिए रेल भवन गोल चक्कर जा रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद उन्हें एंट्री मिल गई।

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने सोमवार को घोषणा की थी कि वे पूरे देश में मोदी सरकार के पुतले जलाएंगे और एमएसपी गारंटी को कानूनी बनाने की अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक नया विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

वहीं, किसानों एक बैठक में फैसला लिया है कि वह प्रदर्शनकारी किसान 15 अगस्त को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे, जब देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वे नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां भी जलाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं ने यह भी कहा कि किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च 31 अगस्त को 200 दिन पूरे कर लेगा।

popular post

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है: अतवान

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *