करनाल पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान की हार्ट अटैक से मौत

करनाल पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान की हार्ट अटैक से मौत

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चादुनी ने रविवार को कहा कि करनाल में शनिवार को पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है.

गुरनाम सिंह चादुनी का कहना है कि मृतक किसान सुशील काजल डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक थे जो पिछले नौ महीने से किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे। कल करनाल टोल प्लाजा पर पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और रात में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई… किसान समुदाय उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।”

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने शनिवार को करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार्रवाई करते हुए lathi चार्ज किया था जिसमे कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।

ग़ौर तलब है कि किसान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने दोपहर में करनाल में राजमार्ग अवरुद्ध कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग कर कई लोगों को हिरासत में भी लिया था।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए, किसान संघ के नेताओं ने पूरे हरियाणा के किसानों से सड़कों पर विरोध करने का आग्रह किया। शाम तक, किसानों ने राज्य भर में राजमार्ग और टोल प्लाजा और दूसरे कई हिस्सों में प्रदर्शन किया जिससे यातायात जाम हो गया था।

किसानों द्वारा पड़ोसी राज्यों में भी और अधिक नाकेबंदी करने की धमकी के साथ, वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया गया। बाद में, हालांकि, पुलिस द्वारा करनाल में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने के बाद राजमार्गों को फिर से खोल दिया गया।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *