यूपी में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध की इतनी घटनाओं के बाद भी सरकार गंभीर नहीं दिख रही: प्रियंका गांधी

यूपी में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध की इतनी घटनाओं के बाद भी सरकार गंभीर नहीं दिख रही: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, और लगातार सरकार के रवैये पर सवाल उठने के बावजूद उस पर कंट्रोल और क़ाबू करने का कोई भी उपाय सरकार नहीं सोच रही है।

हालांकि एक के बाद एक दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आती हैं, और दूसरी तरफ़ मोदी सरकार लगातार महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण की लंबी लंबी बातें करती है लेकिन उसके बावजूद आरोपियों के ख़िलाफ़ न ठोस कार्यवाही है न सज़ा।

कल महोबा में एक महिला को ज़िंदा जला दिया गया, हुआ कुछ यूं कि आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद शिकायत दर्ज हुई, और पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया, लेकिन आरोपी के मां बाप ने पीड़िता के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिसके बाद उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

इसी मामले को लेकर आज प्रियंका गांधी ने एक बार फिर महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा है और ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध की प्रतिदिन औसतन 163 घटनाएं होती हैं और अभी तक सरकार इन अपराधों को कम करने को लेकर गंभीर नहीं दिखी है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1427128989982724098?s=20

साथ ही प्रियंका गांधी ने महोबा की घटना को देखते हुए कहा कि महिला अगर शिकायत करे तो उसे पूरी सुरक्षा मिलना चाहिए, महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles