अदन की खाड़ी में भारत के साथ यूरोपीय संघ ने किया संयुक्त नौसेना अभ्यास

अदन की खाड़ी में भारत के साथ यूरोपीय संघ ने किया संयुक्त नौसेना अभ्यास, हिंद प्रशांत में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है EU

अदन की खाड़ी में 18 और 19 जून को यूरोपीय संघ ने भारत के साथ मिलकर नौसेना अभ्यास किया, इस ज्वाइंट अभ्यास में क्रॉस डेक हेलिकाप्टर लैंडिंग, रात को पेट्रोलिंग और सोमालिया तट पर नौसेना परेड भी की गई।

यूरोपीय संघ ने अपने बयान में कहा कि भारत और यूरोपीय संघ और भारत दोनों हिंद प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक दूसरे का साथ देने को लेकर उत्सुक हैं, यह बयान उस समय आया जब यूरोपीय संघ और भारत द्वारा परिचालन से जुड़ी क्षमता को और बेहतर और मज़बूत करने और समुद्र के अहम रास्तों में शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अभ्यास किया गया।

यूरोपीय संघ ने कहा दोनों ही पक्ष समुद्र से संबंधित संयुक्त राष्ट्र संधि समेत इंटरनेशनल क़ानून को मानते हैं, साथ ही भारत के रक्षा मंत्रालय से भी ऐसा ही बयान जारी किया गया है, हिंद प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण है चूंकि चीन की शक्ति भी लगातर बढ़ रही है, और अब इसलिए यह नौसेना अभ्यास भी चर्चा का विषय बन गया है, भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ के नौसैन्य बल के बीच दो दिवसीय नौसेना अभ्यास में कुल पांच युद्धपोतों की भागीदारी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles