सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि आज यानि कि रविवार को मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सुकमा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड  के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह बड़ी मुठभेड़  हुई हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक  आज रविवार को बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक जवानों की हालत स्थिर और स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है।

दरअसल बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ये मुठभेड़ सुबह केरलापाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के पास जंगलो में हुई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह घटना उस समय घटी जब राज्य के नक्सलरोधी बल डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी कांस्टेबल सोमदु पयम और सहायक कांस्टेबल मेहरु राम कश्यप घायल हुए हैं।

वहीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी के घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर भेजा गया है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल जवानों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया  है। जहां पर डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर  और बहतर है।

बता दें कि बीते दिन बीजापुर जिले में बीते शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जिसके सिर पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा गया था जबकि जिला रिजर्व गार्ड  का एक जवान  घायल हो गया।  वहीं बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया किनईमेड थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआरजी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।  इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान घायल हो गया। सुंदरराज ने बताया कि मारे गए नक्सली के सिर पर तीन लाख रुपये का ईनाम रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles